जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।



छत्तीसगढ़ ( कोलेंग-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह 80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वीं वाहिनी के०रि०पुoबल, के मार्गदर्शन में आज ग्राम कोलेंग में सिविक एक्सन प्रोग्राम 2022-23 का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के आम ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमें बर्तन, सोलर लैम्प, बीज, सेन्टैक्स आदि का वितरण किया गया।




इसके अतिरिक्त सिविक एक्सन प्रोग्राम 2022-23 के तहत 80 वीं वाहिनी के०रि०पु0बल के द्वारा इस वर्ष विभिन्न अवसरों पर वाहिनी के परिचालनिक क्षेत्र के विभिन्न गाँवों जैसे कोलेंग, कोलेग नाला, नेतानार, भद्रीमउ, चांदामेटा, जहाँ इस वाहिनी की कम्पनीयॉ तैनात है एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आमजनों के बीच समय-समय पर उक्त कार्यक्रम के तहत विभिन्न दैनिक उपयोग की समाग्री का वितरण किया गया। 



इसके तहत आमजनों के बीच समय-समय पर दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमें कपडे, मच्छरदानी, कम्बल, एवं बर्तन इत्यादि का वितरण किया गया। आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुधार हेतु चॉदामेटा जैसे दुर्गम ग्रामीण इलाके में भी चिकित्सा शिविर भी लगाई गई जहाँ अभी स्वास्थ्य सेवा पुर्णतः नही पहुच पाई है। 



इसमें वाहिनी के एवं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच की एवं उनके बीमारी के अनुसार वाहिनी द्वारा दवाईयाँ उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों के बच्चों के शिक्षा सुधार एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु इस वाहिनी द्वारा उक्त कार्यक्रम के तहत समय-समय पर बच्चों के बीच स्कूल बैग, कम्पास, कापी, पेसिंल, रबड, शार्पनर, व पेन इत्यादि का वितरण किया गया।



 

आम ग्रामीणों के बीच शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच पानी की टंकियाँ भी वितरीत की गई। 



ग्रामीणों को भारत के स्वतंत्रता के इतिहास के प्रति जागरूक करने हेतु मल्टीमिडियॉ एवं जनरेटर की व्यवस्था कर ग्रामीणों को चलचित्र दिखाया गया। परिचालनिक क्षेत्र में आने वाले ग्राम के विभिन्न निर्धन ग्रामीणों के आवास में सुधार हेतु सीमेंट, बालु, पाईप, स्कू का वितरण किया गया।



धुर ग्रामीण क्षेत्रों में आम ग्रामीणों के बीच सोलर लैम्प का भी वितरण किया गया जिससे आवश्यकता अनुसार ग्रामीण जन अपने घरो में रोशनी हेतु उपयोग कर सके। कृषि कार्य को बढावा देने हेतु इस वाहिनी के परिचालनिक क्षेत्र के गरीब किसानों के बीच पौधे, फल का बीज, खाद का वितरण किया गया।




उक्त कार्यक्रम के तहत इस वाहिनी के परिचालनिक क्षेत्र के अर्न्तगत आने वाले गाँवों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु कोलेंग गाँव में ही वॉली वॉल मैंच का आयोजन कराया गया।




जिसमें ग्रामीण के युवाओं ने बढ़ चढकर भाग लिया एवं युवाओ के बीच 80 वी वाहिनी केन्द्रीय रिवर्ज पुलिस बल द्वारा विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी दिया गया साथ ही युवाओं को खेल कूद की समाग्री जैसे वॉली वॉल, वॉली वॉल नेट, हाफ पैन्ट, जूता मोजा इत्यादि का वितरण किया गया एवं नगद राशि से भी पुरस्कृत किया गया।




माओवादी अपने फायदे के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर अपने खोखली नक्सल विचार धारा में शामिल करने तथा नक्सलीयों को मदद करने के लिए भ्रमित करते है तथा सरकार के विरूद्ध काम करने के लिए उकसाते है। 




आप सभी लोग नक्सलीयों के बहकावे में न आकर कोई गलत कार्य न करे और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बने तथा अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलवा एवं भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओ का भरपुर लाभ उठाऐं। साथ ही, उन्होंने ग्रामिणों को सन्तुष्ट करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके साथ खडी है तथा आपकी मदद के लिए हर संम्भव प्रयासरत् रहेगी।





आप सभी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहयोग करे आपके सहयोग से भी क्षेत्र का समुचित विकास हो सकता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राज्य पुलिस बल आपके हर विकास कार्य में सहयोग करने के लिए तत्पर है।



80 बटालियन के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के अलावा समय-समय पर जनकल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्य उदेश्य आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ समय-समय पर सहायता प्रदान करना भी है जिससे की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों का विकास हो सके।



इस कार्यक्रम में ग्रामीणों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए वर्ष 2022-23 के दौरान इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए 80 बटालियन के०रि०पुoबल का आभार व्यक्त किया गया तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सराहना की।