छत्तीसगढ़ : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तोकापाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

छत्तीसगढ़ : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तोकापाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।




छत्तीसगढ़ ( तोकापाल-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । SIPF बी. सुरेश कुमार द्वारा कांस्टेबल एस. सी. बिस्वाल एवं कांस्टेबल Aakash यादव के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तोकापाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जेय प्रकाश पाठक एवं शिक्षकगण विकास काहर तथा अजय साहू उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रेलवे सुरक्षा, यात्री सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में निम्नलिखित जानकारी दी गई: ट्रेन में यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं नशीला पदार्थ खिलाने से बचाव: अनजान व्यक्तियों से भोजन, बिस्किट, पेय पदार्थ अथवा अन्य खाद्य सामग्री स्वीकार न करने की सलाह दी गई।



अनधिकृत प्रवेश एवं रेलवे ट्रैक पार करना: प्लेटफॉर्म बदलने के लिए FOB का उपयोग करने तथा रेलवे ट्रैक कभी भी पार न करने के लिए जागरूक किया गया। फुटबोर्ड पर यात्रा: चलती ट्रेन के फुटबोर्ड अथवा दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करने की हिदायत दी गई।



चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी: पत्थरबाजी से यात्रियों को गंभीर चोट अथवा जान का खतरा हो सकता है। ऐसी गतिविधियों से बचने एवं कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक किया गया।



रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139: सुरक्षा संबंधी समस्या, यात्री शिकायत, साफ-सफाई अथवा अन्य रेलवे संबंधी समस्या होने पर 139 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।




कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आम जनता में भी जागरूकता फैलाने की अपील की गई।



Post a Comment

0 Comments