छत्तीसगढ़ : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्राथमिक विद्यालय, तेलीमारेंगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्राथमिक विद्यालय, तेलीमारेंगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



छत्तीसगढ़ ( तेलीमारेंगा - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहSIPF बी. सुरेश कुमार, कांस्टेबल एस. सी. बिस्वाल एवं कांस्टेबल ए. एस. यादव के साथ प्राथमिक विद्यालय, तेलीमारेंगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती सबिता कश्यप एवं शिक्षिका श्रीमती सुनीता दार्रो उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं सक्रिय रूप से सहभागिता की।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रेलवे सुरक्षा, यात्री सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया:



ट्रेन में यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं नशीला पदार्थ खिलाने से बचाव: अनजान व्यक्तियों से भोजन, बिस्किट, पेय पदार्थ अथवा अन्य खाद्य सामग्री स्वीकार न करने की सलाह दी गई।



अनधिकृत प्रवेश एवं रेलवे ट्रैक पार करना: प्लेटफॉर्म बदलने के लिए FOB का उपयोग करने तथा रेलवे ट्रैक कभी भी पार न करने के लिए जागरूक किया गया। फुटबोर्ड पर यात्रा: चलती ट्रेन के फुटबोर्ड अथवा दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करने की हिदायत दी गई। चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी: पत्थरबाजी से यात्रियों को गंभीर चोट अथवा जान का खतरा हो सकता है। ऐसी गतिविधियों से बचने तथा इसके कानूनी परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया।



रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139: सुरक्षा संबंधी समस्या, साफ-सफाई, सहयात्रियों से होने वाली परेशानी अथवा अन्य रेलवे संबंधी शिकायत के लिए 139 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आम जनता के बीच भी रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments