छत्तीसगढ़ : मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर -गिरफ्तार।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।
चोरी की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 150 बरामद साथ ही आरोपी के कब्जे से ₹45,000/- कीमत की मोटरसाइकिल जप्त।
छत्तीसगढ़ ( दुधाव-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 08.08.2026 को प्रार्थी दुर्गेश कुमार ध्रुव, पिता बृजलाल ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी छापरपारा बासनवाही, चौकी दुधावा, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर द्वारा चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सुबह लगभग 06:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था प्रार्थी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर खेत देखने जाने के बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब मिली आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के मार्गदर्शन में दूधावा पुलिस द्वारा पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव, पिता स्व. राजूराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया।
🚨पुलिस पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000/- है, बरामद कर जप्त की गई।
आरोपी नंदकुमार ध्रुव को दिनांक 09.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण :-
बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल
क्रमांक : CG 19 BP 3748
अनुमानित कीमत : ₹45,000/-
किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।
आपके द्वारा दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


0 Comments