छत्तीसगढ़ : एजेक्स कंक्रीट मशीन की भीषण टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उनके देवर की मौके पर ही - मौत।
छत्तीसगढ़ ( जगरगुंडा - सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह । सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंडासांवली के पारा कमरगुड़ा में सोमवार दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला मांडवी और उनके देवर बुधरा मांडवी की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्मिला मांडवी और बुधरा मांडवी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए गर्म भोजन लेने जगरगुंडा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एजेक्स कंक्रीट मशीन ने उनकी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेक्स चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हादसे के बाद चालक ने मृतकों की तस्वीर ली और सीधे जगरगुंडा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


0 Comments