उत्तर प्रदेश : मांगें मनवाने के लिए ‘बसंती’ क्यों चढ़ रही टावर पर...❓

टावर प्रोटेस्ट’ का ट्रेंड लेकिन अंतर बस इतना है कि यह कदम लड़कियां उठा रही हैं

फिल्म 'शोले' की तरह प्रेमी से शादी और अपनी मांगें मनवाने के लिए यूपी में बढ़ रहा है

उत्तर प्रदेश ( मऊआइमा-प्रयागराज ) ओम प्रकाश सिंह । प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 1 जून की दोपहर अचानक लोगों की निगाहें आसमान की ओर उठ गईं गांव में लगे मोबाइल टावर पर 1 युवती चढ़ गई थी, बारिश होने लगी थी, लेकिन युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं थी उसकी एक ही मांग थी, पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी शादी कराई जाए।



"करीब 2 घंटे तक पुलिस, परिवार और ग्रामीण उसे मनाते रहे,"

आखिरकार बातचीत और आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी और पुलिस उसे थाने ले गई, यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रेमी से शादी कराने, प्रेमी को जेल से छुड़ाने या परिवार के विरोध को दरकिनार करने के लिए युवतियों द्वारा मोबाइल टावर, पानी की टंकी और हाईटेंशन बिजली के खंभों पर चढ़ने की घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है