छत्तीसगढ़ : चाकू दिखा कर लहराकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार -टीआई टामेश्वर चौहान।
📌 एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू को किया गया जप्त
📍नाम आरोपी :-
हरीश तंती पिता मानसिंह तांती उम्र 26 साल निवासी नया मुंडा तिरंगा चौक जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति तिरंगा चौक मिशन स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान में खड़ा होकर अपने पास एक बटनदार चाकू रखकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया,
उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान में जाकर तस्दीक किया एक व्यक्ति अपने कब्जे में बटन दार चाकू लहराकर धमकाते हुए मिला जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम हरीश तांती पिता मान सिंह तांती उम्र 26 साल निवासी नया मुंडा तिरंगा चौक जगदलपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से उक्त बटनदार चाकू को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।


0 Comments