उत्तर प्रदेश : देश में एक आर्थिक तूफान आने वाला है : राहुल गांधी...
अंबानी-अडानी तो बच जाएंगे लेकिन गरीब, किसान, मजदूर, युवा, मध्यवर्ग और छोटे व्यापारी तबाह हो जाएंगे।
दौरे के पहले दिन राहुल चार विस क्षेत्रों के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। बछरावां में बारात घर और रायबरेली में नई सड़क के लोकार्पण के बीच 2 सभाओं को भी संबोधित किया।
बछरावां के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अंबानी और अडानी के लिए खड़ा किया गया आर्थिक ढांचा ढहने वाला है। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने जनसंवाद करने के साथ ही मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को निशाने पर लिया।
किसानों, मजदूरों, युवाओं से मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आगे आने का आह्वान भी किया। रायबरेली से भावनात्मक रिश्ता जताते हुए कहा कि मोदी सरकार के बड़े- बड़े मंत्री नेता अंबानी के यहां शादी में गए. लेकिन आपका सांसद नहीं गया। मैं आम लोगों के यहां शादी में आना चाहता हूं। गांव में बारात घर बन गया है। अगली बार यहां जब शादी हो तो बुलाइएगा, मैं आऊंगा।
सरकार महिला आरक्षण बिल लागू करे,विपक्ष साथ:
लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लागू करे, पूरा विपक्ष साथ देगा, लेकिन मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लागू करना ही नहीं चाहती। वैभव नगर में सड़क के लोकार्पण के मौके पर एक बच्ची ने खुद का बनाया इंदिरा गांधी का स्केच दिखाया। राहुल गांधी से सराहना करते हुए स्केच पर साइन करके उसे सौपा।



0 Comments