छत्तीसगढ़ : धारदार लोहे का चाकू के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -टीआई, संतोष सिंह।
आरोपी द्वारा आम रास्ते में धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर रहा था।
अपराध कमांक 66/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट
थाना नगरनार क्षेत्र की घटना।
गिरफ्तार आरोपी का नाम -
चंदन पटेल पिता मयाराम पटेल जाति पनारा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चोकावाड़ा थाना नगरनार जिला बस्तर छ०ग०
छत्तीसगढ़ ( नगरनार - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आसामाजिक तत्व के लोगो पर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया।
कि दिनांक 10.05.26 को ग्राम चोकावाड़ा आम रास्ते में आरोपी चंदन पटेल पिता मयाराम पटेल जाति पनारा निवासी ग्राम चोकावाड़ा थाना नगरनार के द्वारा धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े एवं आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कर कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया है।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि दिनेश ठाकुर, आरक्षक नेलसन टोप्पो नरेश कश्यप का विशेष योगदान रहा हैं।


0 Comments