मध्य प्रदेश : जबलपुर के बरगी डैम में 9 शव मिले, 3 बच्चों समेत 4 अब भी लापता...क्रूज हादसे में पायलट समेत 3 बर्खास्त:एक कर्मचारी सस्पेंड...!

मध्य प्रदेश : जबलपुर के बरगी डैम में 9 शव मिले, 3 बच्चों समेत 4 अब भी लापता...क्रूज हादसे में पायलट समेत 3 बर्खास्त:एक कर्मचारी सस्पेंड...!



मध्य प्रदेश ( बरगी-जबलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में दिनांक 30/04/2026 को शाम करीब 5:00 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं।




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 लोगों को बचा लिया गया है। 3 बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। शुक्रवार शाम तक लापता लोगों का पता नहीं चल सका। रेस्क्यू के दौरान वहां तेज बारिश भी होने लगी। इसके बाद सर्चिंग रोक दी गई है। शनिवार सुबह 5 बजे से एक बार फिर सर्चिंग की जाएगी।



हादसे में मरीना मैसी और उनके चार साल के बेटे त्रिशान की भी मौत हो गई। बचाव दल को आज सुबह दोनों के शव मिले। मां ने अपनी ही लाइफ जैकेट के भीतर अपने कलेजे के टुकड़े को समेट लिया था। उसने बच्चे को अपने सीने से इतनी मजबूती से चिपकाया था कि काल का क्रूर झोंका भी उन्हें अलग नहीं कर सका।

रेस्क्यू टीम ने जब उन्हें बाहर निकाला, तो दोनों के शव एक-दूसरे को बाहों में जकड़े हुए थे। यह परिवार दिल्ली से घूमने आया था। पिता प्रदीप मैसी और बेटी सिया किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

Post a Comment

0 Comments