छत्तीसगढ़ : 🐢7 नग छोटे-बड़े जीवित देशी कछुए की तस्करी करते 4 आरोपीयों को पुलिस ने किया -गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : 🐢7 नग छोटे-बड़े जीवित देशी कछुए की तस्करी करते  4 आरोपीयों को पुलिस ने किया -गिरफ्तार।

🔴आरोपियों के कब्जे से 🐢 7 नग छोटे-बड़े जीवित देशी कछुए बरामद।

🔴आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 51 के तहत अपराध दर्ज।

छत्तीसगढ़  ( उत्तर बस्तर कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । कांकेर जिले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा वन्यजीव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 🐢 7 नग छोटे-बड़े जीवित देशी कछुए बरामद किए गए हैं।



प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.05.2026 को सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पण्डरीपानी दूध नदी स्टॉप डैम के पास कुछ व्यक्ति सफेद बोरी में प्रतिबंधित कछुओं को छिपाकर ले जा रहे हैं।



🚨सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

🚨पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से सफेद बोरी में🐢 7 नग जीवित देशी कछुए बरामद किए गए।

🚨पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त वन्यजीवों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/2026 के तहत धारा 9, 50, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

➡️मनबोध राम भेडिया (50 वर्ष), निवासी पोटगांव, थाना कोरर

➡️सदीप कुमार गोटा (19 वर्ष), निवासी पोटगांव, थाना कोरर

➡️उमेश कुमार गोटा (30 वर्ष), निवासी पोटगांव, थाना कोरर

➡️ऐवन कुमार गोटा, निवासी पोटगांव, थाना कोरर

📦 जप्ती सामग्री

🐢7 नग जीवित देशी कछुए।

👮 पुलिस टीम का विवरण:-
थाना प्रभारी प्रतिक दादासाहेब बनसोडे (भा.पु.से), SI सुरेंद्र मानिकपुरी,सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, आरक्षक राकेश बघेल एवं आरक्षक लक्ष्मण भास्कर की सराहनीय भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण में जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📞 हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125

Post a Comment

0 Comments