छत्तीसगढ़ : युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो 2 आरोपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही -टीआई, टामेश्वर चौहान।
जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही।
अवैध मादक प्रतिबंधित नशीली कैपशूल के विक्रेता पर बड़ी कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित अवैध नशीला कैपशूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl कुल 53 पत्ता कुल 424 नग कुल किमती 1,69,600/- रु, नगदी रकम 430 रु को किया गया जप्त
2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
नाम आरोपी :-
(1) नयन दीप सिंह उर्फ राजा पिता दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर
(2) मोहित बघेल पिता हालदार बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाअफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार 2 संदेही व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम - (1) नयन दीप सिंह उर्फ राजा पिता दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी हाट कचोरा अनुकुल वार्ड जगदलपुर (2) मोहित बघेल पिता हलधर बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर का रहने वाले बताये जिसके संयुक्त कब्जे के पॉलीथिन की तलाशी लेने पर पॉलीथिन के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsuls कुल 53 पत्ता कुल 424 नग कुल किमती 1,69,600 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 430 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 11.05.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी


0 Comments