छत्तीसगढ़ : मोबाईल टावर के कॉपर वायर चोरी के मामले का 1 आरोपी गिरफ्तार -टीआई, संतोष सिंह।
🚨ग्राम उलनार में लगे मोबाईल टावर के कॉपर वायर को किया था चोरी।
अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 303 (2) बीएनएस
आरोपीं के कब्जे से चोरी गये 1.330 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद
🚨घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त।
थाना नगरनार क्षेत्र की घटना।
नाम आरोपी :-👇
लखन बेन उर्फ राहुल नायडु पिता अशोक बेन पता महावीर नगर धरमपुरा कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 48 अटल आवास थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर
🚨जप्त सामान - 1. कॉपर वायर 1.330 किलोग्राम
2. एक बिना नंबर जिक्सर मोटर सायकल
छत्तीसगढ़ ( नगरनार-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । मामले में दिनांक 12.05.26 को प्रार्थी पुष्पेन्द्र सिंह तोमर पिता भगवान सिंह तोमर जाति क्षत्रिय पता रहंक थाना चिकासी जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश हाल पता शांतिनगर जगदलपुर जिला बस्तर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि एलटीएस कंपनी का मोबाईल टावर ग्राम उलनार में लगा हुआ है कि दिनांक 11.05.26 को लगभग 11.00 बजे अज्ञात चोर के द्वारा उलनार मोबाईल टावर मे लगे सप्लाई कॉपर वायर लगभग 20 मीटर कीमती 20000/ रूपये को चोरी कर ले गया है सप्लाई कॉपर वायर चोरी होने के कारण नेटवर्क बंद हो गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
कि अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था कि विवेचना के दौरान ग्राम चोकावाड़ा मोबाईल टावर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति काला सफेद रंग के मोटर सायकल में चोरी करने के नियत से घुम रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम लखन बेन उर्फ राहुल नायडु पिता अशोक बेन पता महावीर नगर धरमपुरा कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 48 अटल आवास थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर का रहने वाला बताये जो अपने कब्जे में वायर काटने का आरी कटर रखना पाये जाने पर बारिकी से पुछताछ किया गया जो उलनार मोबाईल टावर मे लगे सप्लाई कॉपर वायर को आरी कटर से काटकर चोरी करना कबुल करने आरोपी लखन बेन उर्फ राहुल नायडु के कब्जे से आरी कटर व 1.330 किलोग्राम कॉपर वायर को बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि सतीश तिवारी, सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर, आर०, यशवंत ध्रुव विक्रम उरांव, नरेश कश्यप नेल्सन टोप्पो का विशेष योगदान रहा है।


0 Comments