छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के ऊपर की गई कार्यवाही।
🚨थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा महिला अपराध पर की गई सख्त कार्यवाही।
🚨गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. मोहम्मद नवसाद काजी पिता मोहम्मद कुदरत काजी उम्र 30 वर्ष ग्राम कैरी,भागलपुर (बिहार) हाल शीतलापारा अंतागढ़ थाना अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़
थाना अंतागढ़ का अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 69 BNS
छत्तीसगढ़ ( अंतागढ़ -कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 13.04. 2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थिया को आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 69 बीएनएस.तत्काल पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल रखेजा के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ शुभम तिवारी के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की पता तलाश एवं घेराबंदी कर अंतागढ़ से पकड़ा गया जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 14. 04.26 को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🚨पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी रमेश जायसवाल उप निरीक्षक हेमलता परिहार, प्रधान आरक्षक 886 नरेंद्र देव मांझी, आरक्षक 1319 लखन लाल हिंडको, आरक्षक 621 श्रवण वट्टी।
🚨कांकेर पुलिस की अपीलः- क्षेत्र में हो रहे किसी भी प्रकार की घटनाएं जो अपराध की प्रकृति से संबंधित हो एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहर से आए व्यक्तियों द्वारा संदिग्ध प्रकार की गतिविधियां परीलक्षित होने पर थाना अंतागढ़ को सूचित करने हेल्पलाइन नंबर 94791 -94114 संचालित किया जा रहा है।



0 Comments