उत्तर प्रदेश :⚡" बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही...! ", " "शटडाउन के बाद भी चालू हुई बिजली 😱", "लाइनमैन को लगा, करंट हालत गंभीर⚡...! " "कर्मचारियों की गलती से हादसा...!"
उत्तर प्रदेश ( देवगांव - लालगंज ) ओम प्रकाश सिंह । रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के देवगांव में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बिजली विभाग की गलती के कारण एक पूर्व लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गांव में बिजली की समस्या को ठीक करने के लिए पूर्व लाइनमैन प्रमोद चौहान ने पावर हाउस से विधिवत शटडाउन लिया था। लेकिन आरोप है कि पावर हाउस के कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए बिना सूचना के शटडाउन वापस ले लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 👉 इसी दौरान काम कर रहे प्रमोद चौहान को अचानक करंट लग गया, जिससे वह नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
💔 ग्रामीणों के अनुसार, प्रमोद चौहान ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो गांव में लोगों की बिजली की समस्याएं तुरंत ठीक करते थे।
📍 यह पूरी घटना रायबरेली जिले के देवगांव की है, जो कुड़वल पावर हाउस के अंतर्गत आता है।
🚨 ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई क हो।
यह संविदा पर लाइन मैन थे इनका लिखा पढ़ी में अखिलेंद्र सिंह नाम है।


0 Comments