छत्तीसगढ़ : गांजा परिवहन करते हुए दो👬आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े।

छत्तीसगढ़ : गांजा परिवहन करते हुए दो👬आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े।



📌 दोनों आरोपी ओडिसा के रहने वाले हैं
📌 आरोपीयो के कब्जे से  अवैध मादक पदार्थ गांजा करीबन 11.525 किलो को मोटरसाइकिल यामाहा आर वन फाइव क्रमांक  OD02AB0787 के साथ किया गया जप्त
जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 6,00,000/- रूपये

🔴 नाम आरोपी -:

01. अनिल खोरा पिता चेतन खोरा, 38 साल, ग्राम बंडाबासा,  अनकाडेली, थाना माचकुंड, जिला कोरापुट, उड़ीसा

02. ललित बाग पिता उर्द्धप बाग, 32 साल, ग्राम सेमलीगुड़ा, थाना सुनाबेड़ा, जिला कोरापुट, ओडिसा

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।



ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल यामाहा आर वन फाइव क्रमांक OD 02 ए बी 0787 में इंद्रावती नयापुल के नीचे बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। 



जो उक्त टीम के द्वारा इंद्रावती नयापुल के नीचे पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया आदि के आधार पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना उन्होंने अपना अपना नाम 01. अनिल खोरा पिता चेतन खोरा, 38 साल, ग्राम बंडाबासा, अनकाडेली, थाना माचकुंड, जिला कोरापुट, उड़ीसा 02. ललित बाग पिता उर्द्धप बाग, 32 साल, ग्राम सेमलीगुड़ा, थाना सुनाबेड़ा, जिला कोरापुट, ओडिसा का होना बताया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जो बरामद हुए गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने हेतु रखकर परिवहन करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 20.b.ii.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपीगण ललित खोरा तथा ललित बाग को दिनांक 13.04.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उनि. - अरुण मरकाम
सउनि - लम्बोदर कश्यप
प्र.आर. - विनोद चांदने
आरक्षक - प्रियांशु बाला, वरुण ठाकुर उत्तम ध्रुव,
साइबर सेल- आर. महंगू, कृष्णा नेताम

Post a Comment

0 Comments