छत्तीसगढ़ : नशे के सौदागरों पर बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्यवाही...! 2 आरोपी को किया -गिरफ्तार, टीआई- टामेश्वर चौहान।
📌 थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही
📌 अवैध मादक पदार्थ गांजा के सप्लायर पर बड़ी कार्यवाही
📌 आरोपियों के द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के हेतु मोटर सायकल में परिवहन करते दो आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
📌 आरोपियों के कब्जे से लाखो का गांजा 10.09kg को किया गया जप्त
📌 दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
🔴आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 10.09kg किमती 5,04,500रु एवं दो नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल फोन एक नग मोटर सायकल तथा नगदी रकम 500 रु को किया गया जप्त
📍नाम आरोपी :-
(1) गणपति माली पिता स्वर्गीय रामचंद्र माली उम्र 40 साल निवासी मूर्त हांडी शनगुड़ा तहसील कोत्पाद जिला कोरापुट
(2) श्याम सुंदर बीसाई पिता स्वर्गीय त्रिनाथ बीसाई उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेली धार गुड्डी तहसील कोत्पाद जिला कोरापुट उड़ीसा
छत्तीसगढ़ (बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 (b)ii(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, मोटर सायकल, दो नग मोबाइल, नगदी रकम 500 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 08.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों



0 Comments