छत्तीसगढ़ : 🏍️मोटर सायकल 🏍️चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : 🏍️मोटर सायकल 🏍️चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।



अपराध कमांक 47/2026 धारा 303 (2) बीएनएस

मोटर सायकल को बेचकर अपने जरूरतों को पुरा करने के लिये किये थे चोरी

महज 4 घंटे में किया गया आरोपीयो को गिरफ्तार।

थाना नगरनार क्षेत्र की घटना

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

01. सरोज नेताम पिता रामदास नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चोकावाडा आवास प्लाटपारा थाना नगरनार जिला बस्तर

02 महेन्द्र गोयल पिता फगनु गोयल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चोकावाडा उपरपारा थाना नगरनार

जप्त सामाग्री - मोटर सायकल कमांक CG04CT1099 कीमती 30000/ रूपये।

छत्तीसगढ़ ( नगरनार -जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । मामले में दिनांक 04.04.26 को प्रार्थी प्रहलाद मांझी पिता ईश्वर मांझी जाति भतरा निवासी ग्राम काटागुड़ा कोसागुमड़ा जिला नवरंगपुर उड़ीसा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीबन 08.10 बजे अपने लाल रंग के पैसन प्रो मोटर सायकल कमांक CG04CT1099 से अपने भाई आसमन मांझी व कृष्णा मांझी के साथ मेला घुमने ,ग्राम नगरनार आया था जो मोटर सायकल को पंचायत भवन के पास खड़ी कर मेला व नाट देख रहे थे। सुबह करीबन 06.00 बजे वापस जाने मोटर सायकल को खड़े किये स्थान पंचायत भवन के पास आकर देखा तो मोटर सायकल उक्त स्थान पर नही था। एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर सायकल को सरोज नेताम को चलाते हुए देखना व उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति बैठा होना बताने कि रिपोर्ट पर आरोपी सरोज नेताम व अन्य के खिलाफ अपराध सदर कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया।



प्रकरण के फरार आरोपी सरोज नेताम व एक अन्य की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीयो को ग्राम चोकावाड़ा से पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपीयों के द्वारा पुछताछ में उक्त मोटर सायकल के लॉक को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी करना कबुल करने पर आरोपीयों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG04CT1099 कीमती 30000/रूपया एवं मास्टर चाबी को बरामद कर जप्त कर आरोपीगण 01. सरोज नेताम पिता रामदास नेताम 02. महेन्द्र गोयल पिता फगनु गोयल दोनो निवासी ग्राम चोकावाड़ा को दिनांक 04. 04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया है।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, उ.नि. सतीस यदुराज. सउनि सतीस तिवारी, प्रआर रमेश पासवान, का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments