छत्तीसगढ़ : अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने बस का इंतजार करते 1 आरोपी गिरफ्तार-टीआई, संतोष सिंह।

छत्तीसगढ़ : अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने बस का इंतजार करते 1 आरोपी गिरफ्तार-टीआई, संतोष सिंह



अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।

आरोपी के कब्जे से 5.265 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।

जप्त गांजा की कीमत करीबन 2,63,250 / रूपये।

आरोपी द्वारा जप्त गांजा को मलकानगिरी उड़ीसा से बालाघाट मध्यप्रदेश ले जा रहा था।

थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
प्रवीण राजपुत पिता गेंदसिंह राजपुत उम्र 23 वर्ष जाति राजपुत निवासी भानपुर थाना रामपाईली जिला बालाघाट मध्यप्रदेश

जप्त सामान:-

1. मादक पदार्थ गांजा 5 पैकेट में भरा कुल 5.265 किलोग्राम कीमती 2,63,250 रूपये।


2. एक नग एंड्राईड मोबाईल कीमती 5,000/ रूपये

3. नगदी रकम 1730/ रूपये


कुल जुमला रकम 2,69,980 / रूपये।
                

छत्तीसगढ़ ( नगरनार - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।



कि दिनांक 11.04.26 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास दो पीट्ठु बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने बस का इंतजार करते खड़ा है कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 के पास पहुंचकर देखे मुखबीर के बताये हुलिया का व्यक्ति अपने कब्जे में दो पीट्ठु बैग रखकर रोड किनारे बस का इंतजार करते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रवीण राजपुत पिता गेंदसिंह राजपुत उम्र 23 वर्ष जाति राजपुत निवासी भानपुर थाना रामपाईली जिला बालाघाट मध्यप्रदेश का रहने वाला बताये। मौके पर आरोपी के कब्जे के दोनो पीट्ठु बैग का तलाशी लेने पर कुल 5 पैकेट जुमला वजन 5.265 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 2,63,250/ रूपये, एक नग एंड्राईड मोबाईल कीमती 5,000/ रूपये, नगदी रकम 1730/रूपये कुल जुमला रकम 2,69,980/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर खिलाफ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया है।

▪️महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, उ०नि० सतीश यदुराज स०उ०नि० सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक रमेश पासवान, कृष्णा भारती, आरक्षक दशरू नाग, राधा कृष्ण राय, सैनिक जगन्नाथ, का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments