छत्तीसगढ़ : NDPS एक्ट के प्रकरण में जप्त गांजा का मुख्य आरोपी खरीददार राजस्थान जिला कोटा से गिरफ्तार- टीआई,संतोष सिंह।
थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत पूर्व दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में की गई गिरफ्तारी की कार्यवाही।
उक्त आरोपी के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी को राजस्थान से रकम देकर भेजा था उड़ीसा गांजा लाने के लिये।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
अपराध कमांक 240/2025 धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम पिता मोहम्मद हनिक जाति मुस्लिम उम्र 31 वर्ष निवासी कोटा रोड सुकेत थाना सुकेत जिला कोटा राजस्थान
जप्त सामान 1. एक नग मोबाईल
छत्तीसगढ़ ( नगरनार-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 27.10.2025 को आरोपी मुराद साह पिता उस्मान साह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लखनवास थाना मलावर तहसील ब्यावरा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के द्वारा आयशर कंपनी का 1114 ट्रक MP-09-GH-4428 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से कुल जुमला वजन 73.080 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 7,30,800/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया एवं परिवहन में प्रयुक्त आयशर कंपनी का 1114 ट्रक MP-09-GH-4428 कीमती 10,00,000/ रूपये, टनफिक्स पेचिंग मास (रिफेक्टरी मटेरियल) से भरा 8 नग बड़ा प्लास्टिक बैग, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 10,000/ रूपये एवं नगदी रकम 2300 / रूपये कुल जुमला कीमत 17,43,100/रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया था एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
आरोपी के द्वारा अपने मेमोरण्डन कथन में जप्त गांजा को मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम के द्वारा नगद रकम एवं फोन पे के माध्यम से रूपया देकर गांजा लाने उड़ीसा भेजना बताने पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। फरार आरोपी मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी का पुरा डिटेल एकत्र कर टीम को जिला कोटा राजस्थान रवाना किया गया था जो टीम द्वारा आरोपी को राजस्थान जिला कोटा से पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पुछताछ में आरोपी मुराद शाह पिता उस्मान शाह को गांजा लाने राजस्थान से उड़ीसा रकम देकर भेजना कबूल करने पर आरोपी को दिनांक 17 /03/ 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष स०उ०नि० सिंह दिनेश ठाकुर, आरक्षक वेदप्रकाश देशमुख का विशेष योगदान रहा है।



0 Comments