छत्तीसगढ़ : चोरी के मामले में आरोपी को पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता।
मामला पुरातत्व संग्राहालय के सामने जगदलपुर,थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का
चोरी के घटना को अंजमा देने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
जप्त संपत्ति- एक नग हैमर मशीन,लोहे के राड, किमती-30,000 रूपये
नाम आरोपी - वेलू शेट्टी पिता आरमुगम शेट्टी उम्र 30 साल जाति स्वीपर निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर जिला बस्तर जिला बस्तर(छ0ग0)।
छत्तीसगढ़ (बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सिरहासार चौक जगदलपुर के पुराने खण्डहर मकान के अंदर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि प्रार्थी पंकज भाटिया पिता सुभाष भाटिया उम्र 40 साल जाति पंजाबी पता मां दुर्गा चौक सुभाष वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.03.2026 के दरम्यिानी रात रात्रि में पुरातत्व संग्राहलय के सामने स्व. गंगाधर दुबे के राज टाकिज खण्डहर भवन में रखे दीवाल तोडफोड़ का हैमर मशीन, लोहे का शटर, लोहे का दरवाजा, लोहे की खिड़की, लोहे का घन एवं लोहे का राड को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त टीम के द्वारा तुरंत सूचना के आधार पर घटना स्थल व आस पास का सी.सी.टी.व्ही फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही वेलू शेट्टी पिता आरमुगम शेट्टी उम्र 30 साल को हिरासात में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि मैं अपने संबंधित के साथ हम सभी एक साथ चोरी करने के इरादे से सिरहासार चौक जगदलपुर में पुराने खण्डहर मकान से लोहे का दरवाजा, लोहे राड, दीवाल तोड़फोड़ का हैमर मशीन, लोहे का शटर, लोहे का दरवाजा, लोहे की खिड़की, लोहे का घन को अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी घटना स्वीकर करने एवं एवं चोरी माल मशरूका को निर्माणाधीन बस्तर यूनिर्वसिटी के सामने रोड में रपटा पुलिया में हैमर मशीन व कुछ राड के टूकडे़ को छुपाकर रखना बताने पर मेमोरण्डम कथन अनुसार चोरी गये माल मसरूका एक नग हैमर मशीन एवं लोहे के राड़ बरामद कराने पर जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी वेलू शेट्टी एवं एक अन्य विधि संघर्षरत बालिका को न्यायिक रिमांड पेश किया गया।



0 Comments