छत्तीसगढ़ : होली पर वीर जवानों के बीच शीर्ष पुलिस एवं केंद्रीय बल नेतृत्व ने Base Camps में पहुँचकर बढ़ाया मनोबल।
🤝बस्तर में साहस, समर्पण और संकल्प की होली।
छत्तीसगढ़ ( करनपुर - जगदलपुर) ओम प्रकाश सिंह । होली 2026 के उपलक्ष्य पर राज्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष नेतृत्व ने बस्तर के Security camps and base camps का दौरा कर वहाँ तैनात बहादुर जवानों को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ दीं और उनका मनोबल बढ़ाया।
🚨उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मार्च को Shri Arun Dev Gautam, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर रात रेखाघट्टी CAF Base camp पहुँचे और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों को मिठाइयाँ वितरित कीं तथा होली की शुभकामनाएँ दीं।
🚨इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ एवं उनकी टीम ने जवानों से भेंट करने हेतु भटापाल एसटीएफ हब तथा बारसूर सीआरपीएफ कैंप का भी दौरा करते हुए बेस कैंपों में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, सीएपीएफ एवं सीएएफ के जवानों से संवाद किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं चुनौतीपूर्ण सुरक्षा वातावरण में अदम्य साहस, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे जवानों की सराहना की।
🚨पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ & महानिदेशक सीआरपीएफ के दौरे में निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित रहे l
■ Shri Tsewang Namgyal, अतिरिक्त महानिदेशक, बीएसएफ, छत्तीसगढ़
■ Shri Amit Kumar, अतिरिक्त महानिदेशक, सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़
■ Shri Vivekanand, अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़
■ Shri Sundarraj Pattilingam, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज
■ Shri Shalin, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़
■ Shri Sanjay Pant, महानिरीक्षक, बीएसएफ, छत्तीसगढ़
■Shri Sanjeev Rolba, उप महानिरीक्षक, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़
■Shri Shallabh Sinha, पुलिस अधीक्षक, ज़िला बस्तर
■Shri Nikhil Rakecha, पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांकेर.
■Shri Jitendra Yadav, पुलिस अधीक्षक, ज़िला बीजापुर
■Shri Gaurav Rai, पुलिस अधीक्षक, ज़िला दंतेवाड़ा
■Shri Pankaj Chandra, पुलिस अधीक्षक, ज़िला कोंडागांव
■Shri Kiran Chavan, पुलिस अधीक्षक, ज़िला सुकमा
■Shri Robinson, पुलिस अधीक्षक, ज़िला नारायणपुर
🚨होली के अवसर पर शीर्ष पुलिस एवं केंद्रीय बल नेतृत्व जवानों के बीच की उपस्थिति राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के बीच सुदृढ़ समन्वय और संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों के उन सभी CG Police/CRPF/BSF/ITBP/SSB/CAPF जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर रहकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
🚨पुलिस एवं केंद्रीय बल नेतृत्व जवानों के बीच की उपस्थिति केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व और जवानों के बीच अटूट विश्वास एवं एकजुटता का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि शीर्ष नेतृत्व हर परिस्थिति में अपने जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। होली के रंगों के बीच यह संकल्प और भी प्रबल हुआ कि राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा तथा वामपंथी उग्रवाद की समस्या का पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
🚨बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर की धरती पर इस वर्ष मनाई जा रही होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि साहस, समर्पण और अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। दुर्गम वन क्षेत्रों में तैनात हमारे वीर जवान अपने परिवारों से दूर रहकर जिस निष्ठा, अनुशासन और अदम्य साहस के साथ वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, वह पूरे राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बस्तर के प्रत्येक बल सदस्य का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, शांत और विकासशील बस्तर की मजबूत नींव रख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर शीघ्र ही पूर्णतः वामपंथी उग्रवाद मुक्त होकर शांति और प्रगति की नई दिशा में दृढ़तापूर्वक अग्रसर होगा। होली के इस पावन अवसर पर समस्त बल सदस्यों की ओर से क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ।










0 Comments