छत्तीसगढ़ : नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलचा में रंग लगाने के विवाद में 2 लोगों की हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया- गिरफ्तार,टीआई-संतोष सिंह।

छत्तीसगढ़ : नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलचा में रंग लगाने के विवाद में 2 लोगों की हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया- गिरफ्तार,टीआई-संतोष सिंह



छत्तीसगढ़ ( बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलचा में शनिवार की रात रंग गुलाल लगाने पर हुए विवाद में 4 युवकों ने 2 युवकों की चाकू से वार कर हत्या कर दी।



 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बीती रात कलचा में 2 युवकों के घर में गांव के ही 4 युवक गुलाल लगाने पहुंचे। 



गुलाल लगाने पर विवाद बढ़ गया। 4 युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवक उमेश बघेल 23 वर्ष निवासी निवासी साडगुड आमगुड़ा पारा थाना बोघघाट जिला बस्तररोहित बघेल परशुराम 17 वर्ष निवासी सरगुन आमागुड़ा थाना बोधघाट के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments