छत्तीसगढ़ : पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ भारी मात्रा मे अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद। पुलिस-बीएसएफ बल की संयुक्त कार्यवाई। 1नग रिवाल्वर,कारतुस बरामद।

छत्तीसगढ़ : पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ भारी मात्रा मे अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद।

पुलिस-बीएसएफ बल की संयुक्त कार्यवाई।

1नग रिवाल्वर,कारतुस बरामद।



छत्तीसगढ़ ( कोयलीबेड़ा-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह ।  सुन्दरराज पी (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,अमित तुकाराम  कांबले (भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर,विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ कन्हारगांव (भानुप्रतापपुर) सेक्टर के मार्गदर्शन , आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन मे नक्सल उन्मूलन के तहत लगातार जिले मे सुरक्षा बलो द्वारा नक्सलियो के विरूद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।



थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम टेकापानी-बड़गाॅव के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे दिनांक 22/09/2025 को माओवादियो की उपस्थित की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर पुलिस- बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।



सर्चिंग के दौरान दिनांक 22.09.2025 के दोपहर ग्राम टेकापानी-बड़गांव के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ।

- घटना स्थल का सर्च करने पर


⚫️ रिवाल्वर-1नग 
⚫️ रिवाल्वर का कारतुस-22 नग
⚫ नक्सल साहित्य
⚫ टार्च-1 नग
⚫ पोच-1नग 
⚫ भारी मात्रा मे अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।

Post a Comment

0 Comments