छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जगदलपुर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वीं वाहिनी के0रि०पु०बल जगदलपुर के सुबीर राय (द्वितीय कमान अधिकरी) के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी केरिपुबल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाहिनी के प्रांगण में दिनांक 29 / 08 / 2025 को खेल का आयोजन किया गया एवं दिनांक 30/08/2025 को स्थानीय बाजार जगदलपुर में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय जनता के साथ साईकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों एवं स्थानीय जनता बढ-चढ के भाग लिया।
वाहिनी सुबीर राय (द्वितीय कमान अधिकरी ) के द्वारा अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाडी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य लोंगों को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।
राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम एक घंटा खेल के मैदान में यह थीम लोगों को रोजाना कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों और खेलों में भाग लेने के लिये प्रेरित करती है, ताकि एक स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके और खेलो के प्रति जागरुकता करना, फिटनेश को प्रोत्साहन देना, एकता और अनुशासन को बढ़ावा देना है।
0 Comments