छत्तीसगढ़ : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया गया।

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया गया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहकेन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर रेंज जगदलपुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढाने की दिशा में जन जागरूकता फैलना रहा।



इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एस. एम. हबीब असगर, पुलिस उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में बस्तर दशहरा वन, जगदलपुर में वृक्षारोपण किया गया।



इस दौरान अमरजीत कुमार गुप्ता, उप कमाण्डेन्ट, एन्टोनी एन. सहायक कमाण्डेन्ट, विनय कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट मंत्रालय एवं जवानों ने बढ - चढकर हिस्सा लेते हुए 100 से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाये।



एस. एन. हबीब असगर, पुलिस उप महानिरीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि हमें इसे अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। पेड़ न केवल हमें स्वच्छ वायु और छाया प्रदान करते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर वातावरण सृजित करते हैं।



Post a Comment

0 Comments