छत्तीसगढ़ : 80 वी वाहिनी के०रि०पु०बल ने 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

छत्तीसगढ़ : 80 वी वाहिनी के०रि०पु०बल ने 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वी वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल,मुख्यालय जगदलपुर के प्रांगण में हरजिन्दर सिंह, उप महानिरीक्षक, के०रि०पु०बल रेंज जगदलपुर के निर्देशन में 80 वीं वाहिनी के०रि०पु०बल के कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Yoga for one Earth, one Health के दृढ संकल्प के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



इस योग कार्यक्रम में 80 वीं वाहिनी एवं के०रि०पु०बल रेंज जगदलपुर के सभी अधिकारी एवं जवानो ने भाग लिया।





जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वाहिनी जगदलपुर ने 80 वीं वाहिनी
के०रि०पु०बल द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम के अवसर पर मावन जीवन में योग के महत्व को बताने के साथ-साथ यह भी अवगत कराया कि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का अर्थ है कि अगर हम खुद स्वस्थ्य रहेगें तो हमारा समाज और पर्यावरण भी उसी उर्जा को महसुस करेगा जैसे सोच एक स्वस्थ्य जीवनशैली जिसमें शरीर और मन को एकरूपता में ला कर अपने आपको शान्ति और रिक्तता से जोड़ने का एक तरीका है, योग नियमित रूप से करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा अभ्यास है जो स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर जीवन जीने की दिनचर्या में सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के वाह्य एवं आंतरिक भागों जैसे मन, मस्तिष्क, आत्मा एवं शरीर के सम्पूर्ण भाग को संतुलित करने का कार्य किया जाता हैं।



प्राचीन काल में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया से प्रारम्भ होकर श्वसन एवं शारीरिक क्रियाओं के साथ पूर्ण किया जाता था। योग बैद्धिक एवं वैज्ञानिक दोनों परिणाम द्वारा शारीरिक और मानसिक सुधारों द्वारा स्वास्थ्य के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। योग के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग का महत्व समझाने के उदेश्य से 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर रेंज जगदलपुर एवं इस वाहिनी के अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, दितीय कमान अधिकारी, डॉ० उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मकसूद आलम, अमरजीत गुप्ता, उप कमाण्डेंट, ओम कुमार गुप्ता सहायक कमाण्डेंट, वेंकट विकास चिकित्सा अधिकारी, विनय कुमार, एंटोनी एम० सहायक कमाण्डेंट, अधिनस्थ अधिकारी एवं समस्थ जवानों ने योग अभ्यास किया। 



इसके अतिरिक्त वाहिनी के सभी समवाय कैम्प जैसे नेतानार, कोलेंगनाला, कोलेंग, चॉदामेटा, भद्रीमउ एवं मसगाँव में भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया तथा योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

0 Comments