छत्तीसगढ़ : साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु एवं लोगो की जागरूक करने के लिए बस्तर पुलिस के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट में सेमिनार आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ : साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु एवं लोगो की जागरूक करने के लिए बस्तर पुलिस के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट में सेमिनार आयोजित किया गया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु एवं लोगो की जागरूक करने के लिए बस्तर पुलिस के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट में आज दिनांक 03-06-2023 को आयोजित सेमिनार आयोजित किया गया। 



जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीतिका साहू द्वारा वर्तमान समय में ट्रेडिंग फ्रॉड, फेक किडनेपिंग फ्रॉड, सेक्सटॉरशन, कॉल डाइवर्ट फ्रॉड के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया, जिसमे व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर साइबर फ्रॉड से सम्बंधित जानकारी शेयर करने हेतु बताया गया।




बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया ऐप कैसे सुरक्षित रख कर उपयोग किया जिसके संबंध में भी बताया गया एवं साइबर फ्रॉड होने पर 1930 या नजदीकी थाने में या साइबर सेल में रिपोर्ट करने हेतु बताया गया, साइबर की जानकारी हेतु बस्तर पुलिस की सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टा ट्विटर से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया! कार्यक्रम में  निरीक्षक गौरव तिवारी, निरीक्षक टामेश चौहान थाना प्रभारी नगरनार उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments