उत्तर प्रदेश : एक लाख का इनामी "प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस" पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। सात सालों से चल रहा था फरार...!

उत्तर प्रदेश : एक लाख का इनामी "प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस" पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

सात सालों से चल रहा था फरार...!

उत्तर प्रदेश ( JAUNPUR ) ओम प्रकाश सिंह । जौनपुर में एक लाख का इनामी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान जौनपुर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि मुखबिरों से मिले इनपुट के मद्देनजर खेतासराय थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।




इसी दौरान 2 बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें 1 लाख रुपए का इनामी बदमाश प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र प्रेमनारायण सिंह निवासी नेवादा थाना सरायख्वाजा को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान प्रशांत का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।


ENCONUTER IN JAUNPUR
प्रशांत सिंह पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड में वांटेड था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृत बदमाश प्रशांत पिछले 7 सालों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या और महाराष्ट्र के बॉम्बे जिले में हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर के कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से 1 पिस्टल और बाइक भी बरामद की गई है।

Post a Comment

0 Comments